BPSC AEDO General Studies Practice Set 01
टेस्ट शुरू करने से पहले हम आपसे आपका नाम और&मोबाइल नंबर पूछते हैं। हम चाहते हैं कि आप साफ-साफ जानें कि हम यह जानकारी क्यों लेते हैं 👇
()
क्या आप टेस्ट देने के लिए तैयार हैं?
टूर्नामेंट नियम और नियम
नियम:
- प्रत्येक प्रश्न के लिए आपको पूर्वनिर्धारित समय सीमा के भीतर उत्तर देना होगा।
- एक बार उत्तर चुनने के बाद, आप इसे बदल नहीं सकते।
- टूर्नामेंट में आपके पास पूर्वनिर्धारित संख्या में प्रयास होंगे।
- उच्चतम स्कोर प्राप्त करने वाले प्रतिभागी विजेता होंगे।
- किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की स्थिति में आपको टूर्नामेंट से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
नियम:
- टूर्नामेंट में कुल 2 प्रश्न होंगे।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए आपको 1 अंक मिलेगा।
- कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
- टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद, परिणामों की घोषणा की जाएगी।
- विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह में आमंत्रित किया जाएगा।
00:00
प्रश्न लोड हो रहा है...
0%
0
0
00:00
0%
| 2 | |
| 0 | |
| 00:00 |
Test provided by our education partner:
Test provided by our education partner:
Share Certificate
कुम्हार स्थल संबंधित है, प्राचीन
पाटलिपुत्र से
चम्पा से
अंग से
राजगीर से
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
0
कुम्हार स्थल प्राचीन पाटलिपुत्र से संबंधित स्थल है। यहां की खुदाई से मौर्यकाल के भग्नावशेष प्राप्त हुए हैं। यहां अवशेषों की खुदाई भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा 1913 से शुरु की गई थी। यह पटना रेलवे स्टेशन से 5 किमी. पूर्व में स्थित है।
भारत में सरकार का वित्तीय वर्ष चलता है
1 जनवरी से 31 दिसम्बर तक
1 मार्च से 28/29 फरवरी
1 अप्रैल से 31 मार्च तक
1 फरवरी से 31 जनवरी तक
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
2
"भारत सरकार का वित्तीय वर्ष" 01 अप्रैल से प्रारम्भ होकर 31 मार्च के मध्य होता है।
भारतीय संविधान में संशोधन करके शिक्षा का अधिकार कब जोड़ा गया?
1 अप्रैल, 2010
1 अगस्त, 2010
1 अक्टूबर, 2010
1 दिसम्बर, 2010
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
0
86वें संविधान संशोधन अधिनियम 2002 द्वारा शिक्षा के अधिकार को मौलिक अधिकार घोषित किया गया। संविधान में अनुच्छेद 21क अंतःस्थापित कर यह व्यवस्था की गई कि राज्य 6 से 14 वर्ष के आयु के समस्त बच्चों को, ऐसे ढंग से जैसा कि राज्य, विधि द्वारा अवधारित करें, निःशुल्क तथा अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध करायेगा। उपर्युक्त प्रावधानों के परिपालन हेतु 'निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा विधेयक-2009' को संसद द्वारा 4 अगस्त, 2009 को मंजूरी प्रदान करने के पश्चात 1 अप्रैल, 2010 लागू हुआ।
किस अनुच्छेद के अनुसार भारत के राष्ट्रपति द्वारा 'राष्ट्रीय आपातकाल' की घोषणा की जा सकती है?
अनुच्छेद 352
अनुच्छेद 370
अनुच्छेद 371
अनुच्छेद 395
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
0
अनुच्छेद 352 यह घोषणा करता है कि 1. युद्ध, 2. बाह्य आक्रमण और 3. सशस्त्र विद्रोह की स्थिति में राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय आपात की घोषणा की जाती है। राष्ट्रीय आपात की घोषणा राष्ट्रपति मंत्रिमण्डल की लिखित सिफारिश पर करता है। 44वें संविधान संशोधन द्वारा अनु. 352 के अधीन उद्घोषणा सम्पूर्ण भारत में अथवा उसके किसी भाग में की जा सकती है।
जिस तारामण्डल के तारे ध्रुव तारे की ओर संकेत करते हैं वह है-
सप्तऋषि
मृग
वृश्चिक
वृष
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
0
सप्तऋषि तारामण्डल के तारे ध्रुव तारे की ओर संकेत करते हैं जिससे ध्रुव तारे की पहचान करने में सहायता मिलती है। इसकी किरणें पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव पर 90° का कोण बनाती हैं। ध्यातव्य है कि ध्रुव तारा के किरणों के पृथ्वी के धरातल पर आपतन कोण के आधार पर पृथ्वी के अक्षांशों का निर्धारण किया जाता है। यह तारा पृथ्वी से 434 प्रकाश वर्ष दूर उर्सा माइनर या लिटिल डिपर तारा समूह का सदस्य है। उत्तरी गोलार्द्ध के किसी स्थान से 24 घंटे इस तारा को आकाश में एक ही स्थान पर देखा जा सकता है।
क्षेत्रफल के क्रम में भारत के तीन बड़े राज्य हैं-
राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र
मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र
महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
0
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के तीन बड़े राज्य क्रमशः राजस्थान, मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र हैं।
"भारत का प्रारंभिक इतिहास" पुस्तक के लेखक कौन हैं?
जेम्स मिल
जॉन की
आर. सी. मजूमदार
वी. ए. स्मिथ
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
3
“भारत का प्रारम्भिक इतिहास" पुस्तक के लेखक विन्सेन्ट आर्थर स्मिथ है। ये साम्राज्यवादी विचार धारा से प्रभावित इतिहासकार थे। 1904 ई. में प्रकाशित उनकी यह पुस्तक (अर्लीहिस्ट्री ऑफ इंडिया) प्राचीन भारत का पहला व्यवस्थित इतिहास है।
बिहार प्रदेश में तेजी से विकास करने वाला उद्योग है
खाद्य प्रसंस्करण
दुग्ध
चीनी
निर्माण
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
4
बिहार राज्य की लगभग 80% जनसंख्या कृषि कार्य में लगी है। वर्तमान में बिहार राज्य खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी में, चीनी उत्पादन, विनिर्माण तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। अतः उपर्युक्त सभी विकल्प सही है।
बिहार में 1937 में गठित प्रथम भारतीय मंत्रिमंडल का नेतृत्व किसने किया?
श्रीकृष्ण सिंह
मुहम्मद युनूस
जी. एस. लाल
वहाब अली
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
1
1935 के भारत परिषद अधिनियम के अन्तर्गत देश भर में जनवरी 1937 में चुनाव कराये गये। बिहार में कांग्रेस को प्रभावशाली बहुमत प्राप्त हुआ। कुल 152 स्थानों में 107 पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ा और 98 स्थानों पर उसे विजय मिली। 24 मार्च 1937 को बिहार के तत्कालीन राज्यपाल एम. जी. हैलेट ने कांग्रेस विधायक दल के नेता श्री कृष्ण सिंह को सरकार बनाने का निमंत्रण दिया, श्री कृष्ण सिंह ने सरकार बनाने से इंकार कर दिया तत्पश्चात राज्यपाल ने बिहार इन्डिपेन्डेन्ट मुस्लिम पार्टी के नेता मुहम्मद यूनुस को सरकार बनाने का निमंत्रण दिया। मोहम्मद यूनुस बिहार के पहले प्रधानमंत्री बने। 1 अप्रैल 1937 को मोहम्मद युनूस के नेतृत्व में पहला मंत्रिमंडल बिहार में गठित हुआ। इसके अन्य सदस्य वहाब अली, कुमार अजीत प्रसाद सिंह और गुरूसहाय लाल थे। कांग्रेस ने इसका विरोध किया इसी बीच वायसराय ने आश्वासन दिया कि भारतीय मंत्रियों के वैधानिक कार्यो में राज्यपाल हस्तक्षेप नहीं करेंगे। 7 जुलाई 1937 को कांग्रेस की कार्यकारिणी ने सरकार के गठन का फैसला किया। मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने त्यागपत्र दिया और 20 जुलाई को श्रीकृष्ण सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के मंत्रिमंडल का गठन हुआ।
पटना लॉन का गाँधी मैदान के रूप में नामकरण कब किया गया?
भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान
साइमन आयोग-विरोधी रैली के दौरान
चम्पारण सत्याग्रह के दौरान
भारत के स्वतंत्रता के अवसर पर
उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक
3
भारत का पहला सिविल नाफरमानी का संघर्ष शुरू करने के बाद बापू की विशाल जनसभा जनवरी 1918 में पटना लॉन मैदान में आयोजित हुई। तभी से इसका नाम गांधी मैदान पड़ा। आधुनिक पटना की स्थापना 16वीं सदी में शेरशाह सूरी के प्राचीनकालीन पाटलिपुत्र नगरी के स्थल पर किया गया है। गंगा, सोन, गंडक, और पुनपुन नदियों के बीच बसा यह शहर विश्व के प्राचीनतम शहरों में से एक है। इसे पाटलिपुत्र, कुसुमपुर, पुष्पपुर, अजीमाबाद आदि नामों से भी पुकारा गया। पटना में अनेक दर्शनीय स्थल है। उनमें से एक पश्चिमी पटना में स्थित पटना लॉन है, जिसे गांधी मैदान के नाम से भी जाना जाता है। इसका यह नामकरण भारत के स्वंतत्रता के अवसर पर किया गया।
बिरसा को सोते हुए पकड़ा गया :
1 फरवरी, 1900
2 फरवरी, 1900
3 फरवरी, 1900
4 फरवरी, 1900
उपरोक्त में से कोई नहीं/ उपरोक्त में से एक से अधिक
4
प्रश्नगत कोई भी विकल्प सत्य नहीं है क्योंकि बिरसा मुंडा को बंगाल के जामकोपाई वन में सोते समय 3 मार्च, 1900 को गिरफ्तार किया गया था। बिरसा मुंडा एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी, धार्मिक नेता और लोक नायक थे जो मुंडा जनजाति के थे। उन्होने एक आदिवासी धार्मिक सहस्त्राब्दी आन्दोलन का नेतृत्व किया।
बिहार के चिरांद नामक पुरास्थल की प्राचीनतम संस्कृति है-
पुरापाषाणिक संस्कृति
मध्य-पाषाणिक संस्कृति
नव-पाषाणिक संस्कृति
ताम्र-पाषाणिक संस्कृति
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
2
छपरा से 11 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित चिरांद सारण जिला का सबसे महत्वपूर्ण पुरातत्व स्थल नव पाषाण काल से सम्बंधित है। घाघरा नदी के किनारे बने स्तूपनुमा भराव को हिन्दू, बौद्ध तथा मुस्लिम प्रभाव के उतार-चढ़ाव से जोड़कर देखा जाता है। भारत में यह नव पाषाणकाल का पहला ज्ञात स्थल है। चिरांद के नव पाषाणकाल की प्रमुख विशेषता यहाँ से हड्डियों के औजार का पाया जाना है।
ज्ञान दीपक नामक पुस्तक की रचना किस महान संत ने की थी?
सालार मसूद ग़ाज़ी
दरिया साहेब
इमाम शाह फक़ीह
उपर्युक्त में से एक से अधिक
उपर्युक्त में से कोई नहीं
1
ज्ञान दीपक नामक पुस्तक की रचना महान संत दरिया साहेब ने की थी। इन्हें दरिया दास या बिहार वाले के नाम से भी जाना जाता है। ये भोजपुरी कवि और दरियादासी सम्प्रदाय के संस्थापक थे। इन्हें कबीर का अवतार माना जाता है। इन्होंने 20 से अधिक पुस्तके लिखी है, जिनमें से “ज्ञान दीपक" और "दरिया साहेब" प्रमुख है। ध्यातव्य है कि 'दरिया साहेब' उनकी आत्मकथा है।
बिहार में तुर्क सत्ता का वास्तविक संस्थापक कौन था?
मलिक हुसामुद्दीन
इब्न बख्तियार खिलजी
इब्राहिम
दरिया खाँ नूहानी
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
1
बिहार में तुर्क सत्ता की स्थापना का वास्तविक श्रेय इब्ने बख्तियार खिलजी को जाता है। वह बनारस तथा अवध क्षेत्र के सेनापति मलिक हुसामुद्दीन का सहायक था। उसने 12वीं -13वीं शताब्दी में बिहार में कर्मनासा नदी के पूर्वी ओर सैनिक अभियान किया। उस समय वहाँ पर सेन वंश शासक लक्ष्मणसेन था और पाल की पहली महत्वपूर्ण सफलता ओदन्तपुरी (बिहार शरीफ) की विजय थी जो 1198 ई. में सम्पन्न हुई। बख्तियार खिलजी ने ऐबक की सम्प्रभुता औपचारिक रूप से स्वीकार की, मगर व्यवहार में वह अपने विजित क्षेत्रों का शासक बना रहा। उसने अपनी राजधानी लखनौती को बनाया था।
भारत की पहली स्वदेशी रूप से निर्मित हाइड्रोजन ईंधन सेल फ़ेरी बोट, जिसका उद्घाटन मार्च 2024 में प्रधानमंत्री द्वारा किया गया, किसके द्वारा विकसित की गई थी?
हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड
वेस्टर्न इंडिया शिपयार्ड लिमिटेड
मज़गांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
1
भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ईंधन सेल चालित नौका का निर्माण कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा किया गया है। इस नौका की क्षमता 50 यात्रियों की है। यह फेरी हरित नौका पहल का हिस्सा है। इस फेरी को वाराणसी, उत्तर प्रदेश में गंगा नदी में चलाया जायेगा। यह पर्यावरण के अनुकूल, ऊर्जा कुशल एवं न्यूनतम आवाज वाली फेरी है। इसे दहन जहाजों की तुलना में कम रख-रखाव की जरूरत पड़ती है।
उत्तर भारत का पहला मानव डीएनए बैंक 30 जनवरी 2024 को कहाँ स्थापित किया गया?
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
3
उत्तर भारत का पहला DNA बैंक बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के जूलॉजी डिपार्टमेंट में 30 जनवरी, 2024 को स्थापित किया गया। इसमें 'मेक इन इण्डिया' के तहत निर्मित मशीनों को लगाया गया है। वर्ष 1953 में वॉटसन एवं क्रिक ने DNA की द्विकुंडलित संरचना मॉडल प्रतिपादित किया, जिसके लिए उन्हें वर्ष 1962 में नोबेल पुरस्कार मिला, DNA सभा आनुवांशिकी क्रियाओं का संचालन करता है। जीन इसकी इकाई है एवं यह प्रोटीन संश्लेषण को नियंत्रित करता है।
वह एंजाइम, जो हमारे मुँह में भोजन के साथ मिलता है/हैं-
पेप्सिन
परऑक्सीडेस
एमाइलेज
उपर्युक्त में से एक से अधिक
उपर्युक्त में से कोई नहीं
2
एमाइलेज पहला एंजाइम है, जो हमारे मुँह में भोजन के साथ मिश्रित होता है, यह एक लारयुक्त एंजाइम है। मुख में लार ग्रंथियां एमाइलेज एंजाइम को स्त्रावित करती है। यह भोजन में मौजूद स्टार्च को पचाकर शर्करा बनाता है। स्टार्च कार्बोहाइड्रेट का पाचन मुख में शुरू होता है। एमाइलेज भोजन के साथ क्रिया करने वाला पहला एंजाइम है।
लीची का खाद्य भाग है
एरिल
थैलेमस
बीज कोट
उपर्युक्त में से एक से अधिक
उपर्युक्त में से कोई नहीं
0
लीची एक फल है जिसका वैज्ञानिक नाम ‘Litchi Chinensis' है। इसके खाने वाले भाग का नाम एरिल है। इसे रज्जु से विकसित किया जाता है जिसे बीज डंठल के रूप में जाना जाता है। कुछ प्रमुख फल एवं उसके खाने वाले भाग निम्न हैं- फल खाद्य भाग आम मध्यफल भित्ति नारियल भ्रूणपोष सेब मांसल पुष्पासन
पौधों में प्रदीप्तिकालिता की खोज करने वाले हैं
गार्नर और एलार्ड
स्टीवर्ड और सैलिसबरी
थीमैन और स्कूग
उपर्युक्त में से एक से अधिक
उपर्युक्त में से कोई नहीं
0
पौधो में प्रदीप्तिकालिता की खोज गार्नर और एलार्ड ने सन् 1920 में की थी। कुछ पौधों में फूल खिलने के लिए निश्चित मात्रा में प्रकाश की आवश्यकता होती है, इसे ही पौधों की प्रदीप्तिकालिता (Photopriodism) कहते है। यह पौधों पर नहीं बल्कि जानवरों पर भी लागू होता है। प्रदीप्तिकालिता के आधार पर पौधों को तीन वर्गों में बाँटा गया है, जो निम्न है- • लंबे दिन वाले पौधे- जिन पौधों को प्रकाश की अधिक आवश्यकता होती है वे पौधे अधिक लंबे दिन वाले पौधे (LDP) होते है। जैसे- मूली, पालक, चुकन्दर आदि। • छोटे दिन वाले पौधे- जिन पौधों को प्रकाश की कम आवश्यकता होती है, उन्हें छोटे दिन वाले पौधें (SDP) कहा जाता है। जैसे- सूरजमुखी, चावल, सोयाबीन, तंबाकू आदि। • दिन तटस्थ पौधे- वे पौधे जिनमें दिन की लंबाई की परवाह किए बिना फूल आते है, दिन तटस्थ पौधे (DNP) कहलाते है। जैसे- गुलाब, टमाटर, ककड़ी आदि।
स्टोमेटा पत्तियों की सतह पर छोटे-छोटे छिद्र होते हैं, जिनके द्वारा पौधे ग्रहण करते हैं
नाइट्रोजन
कार्बन डाइऑक्साइड
पानी
उपर्युक्त में से एक से अधिक
उपर्युक्त में से कोई नहीं
1
स्टोमेटा पत्तियों की सतह पर मौजूद छोटे छिद्र है; जिनके जरिए पौधे कार्बनडाई ऑक्साइड ग्रहण करते है एवं ऑक्सीजन छोड़ते हैं।
सैरोलॉजी निम्न का अध्ययन है-
छिपकलियों का
मच्छरों का
कॉकरोचों का
चमगादड़ का
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
0
सैरोलॉजी में छिपकलियों का (Lizards) अध्ययन कियाळाता है। छिपकली संघ कॉर्डेटा से संबंधित है। साँपों का अध्ययन ओफियोलॉजी (Ophiology) उभयचर एवं सरीसृप का अध्ययन हर्पेटोलॉजी (Herpetology)
यदि एक जीवाण्विक कोशिका प्रत्येक 15 मिनट में विभक्त होती है तब 2 घंटे में कितने जीवाण्विक निर्मित होंगे?
16
8
64
256
उपर्युक्त में से कोई नहीं
3
जीवाणु कोशिका 15 मि. में 2 भागों में विभक्त होती है तो 120 मि. में जीवाण्विक कोशिका से 256 जीवाण्विक निर्मित होंगे।
पौधों एवं पशु कोशिकाओं में अन्तर निम्न में किस संरचना से स्पष्ट होता है?
नाभिक
एंजाइम
कोशिका भित्ति
उपर्युक्त में से एक से अधिक
उपर्युक्त में से कोई नहीं
2
पौधे (पादप) एवं पशु (जन्तु) कोशिकाओं में अन्तर मुख्यतः कोशिका भित्ति से ही स्पष्ट होती है। कोशिका भित्ति पादप कोशिका के चारों ओर एक मोटा और कड़ा आवरण होती है। यह भित्ति मुख्यतः सेल्यूलोज की बनी होती है। यह पारगम्य होती है।
कोल्ड कंडीशन्स में स्थिर (नॉन-डीकम्पोजेबल) रहने वाला आर्टीफिशियल स्वीटनर निम्नलिखित में से कौन-सा है?
सैकरिन
सुक्रोज
एस्पार्टेम
एलिटेम
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
2
ठंडे पेय पदार्थों में कृत्रिम मिठास के लिए सर्वाधिक उपयोग किया जाने वाला पदार्थ 'एस्पार्टम' है, जो चीनी से भी अधिक मीठा होता है।
कमरे के ताप पर द्रव स्थिति में रहने वाली धातु का नाम बताइए।
पारा
ब्रोमीन
सोडियम
उपर्युक्त में से एक से अधिक
उपर्युक्त में से कोई नहीं
0
धातुओं में पारा सामान्य ताप (कमरे के ताप पर) पर द्रव है। पारा का प्रयोग थर्मामीटर, अमलगम आदि बनाने में किया जाता है। प्रकृति में पारे को छोड़कर लगभग सभी धातुएं ठोस अवस्था में पायी जाती हैं। पारा सामान्य ताप पर द्रव है। विभिन्न क्षारीय धातु के सिलिकेटों के अक्रिस्टलीय मिश्रण को कांच (शीशा) कहते हैं। साधारण कांच बनाने में सिलिका, विरंजक पदार्थ, क्षारीय धातु के ऑक्साइड, कैल्शियम ऑक्साइड आदि पदार्थों की आवश्यकता पड़ती हैं। वनस्पति तेलों से कृत्रिम घी बनाने में निकेल उत्प्रेरक का काम करता है। टिन से रांगा प्राप्त किया जाता है।
लोहे का विशुद्धतम रूप है-
स्टील
कच्चा लोहा
ढलवां लोहा
पिटवां लोहा
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
3
लोहा एक संक्रमण धातु है। भू-गर्भिक तत्वों में लोहे का चौथा स्थान है। प्रकृति में लोहा मुक्त अवस्था में नहीं पाया जाता है। पिटवां लोहा शुद्ध लोहा होता है। यह आघातवर्ध्य और तन्य होता है। इसमें कार्बन की मात्रा सबसे कम होती है जबकि ढलवां लोहा में कार्बन की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक होती है। इसी कारण यह कठोर और भंगुर होता है।
ब्लीचिंग पाउडर का रासायनिक नाम क्या है?
कैल्शियम ऑक्सीक्लोराइड
कैल्शियम मोनोसल्फेट
कैल्शियम टेट्राक्लोराइड
सोडियम क्लोराइड
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
0
ब्लीचिंग पाउडर का रासायनिक नाम कैल्सियम ऑक्सीक्लोराइड है तथा इसका रासायनिक सूत्र CaOCl2 है। ब्लीचिंग पाउडर एक अकार्बनिक रसायन है।
निम्नलिखित में से किस तत्त्व की परमाणु त्रिज्या सबसे बड़ी है?
लिथियम
बेरिलियम
बोरॉन
उपर्युक्त में से एक से अधिक
उपर्युक्त में से कोई नहीं
0
किसी परमाणु के नाभिक से उसके बाहरी इलेक्ट्रॉन कक्षा के बीच की दूरी को परमाणु त्रिज्या कहते है। हाइजेनबर्ग का अनिश्चितता सिद्धांत त्रिज्या का एक सटीक माप प्रस्तुत करता है, जिसके अनुसार दो बंधित परमाणुओं के नाभिक के बीच की दूरी के आधार पर त्रिज्या का निर्धारण करते है। बंधन के आधार पर परमाणु की अलग-अलग त्रिज्या होगी इसलिए परमाणु का कोई निश्चित दायरा नहीं होता है। इसलिए परमाणु की कोई भी त्रिज्या उनके द्वारा बनाये गए बंधो पर निर्धारित की जाती है। उपर्युक्त विकल्प में लिथियम की परमाणु त्रिज्या (167 pm) सर्वाधिक है। अन्य विकल्पों बेरिलियम तथा बोरॉन की परमाणु त्रिज्या क्रमशः 112 pm तथा 87 pm है। नोट : फ्रांसियम की परमाणु त्रिज्या सर्वाधिक (348 पिकोमीटर) तथा हीलियम की परमाणु त्रिज्या न्यूनतम (0.208 nm) है।
फलों को जबरदस्ती पकाने के लिए निम्नलिखित में से किस गैस का उपयोग किया जाता है?
ईथेन
एथिलीन
मेथिलीन
उपर्युक्त में से एक से अधिक
उपर्युक्त में से कोई नहीं
1
फलों को जबरदस्ती पकाने के लिए एथिलीन गैस का उपयोग किया जाता है। एथिलीन एक रंगहीन गैस है, जिसका रासायनिक सूत्र C2H4 होता है। इसके सम्पर्क में आने पर फल पक जाते हैं क्योंकि एथिलीन हवा में ऑक्सीजन गैस के साथ प्रतिक्रिया करके कार्बन डाईऑक्साइड और पानी बनाती है। ये उत्पाद फलों के पकने की प्रक्रिया को तेज करने में मदद करती है।
सोडियम हाइड्रॉक्साइड और हाइड्रोक्लोरिक अम्ल की अभिक्रिया से सोडियम क्लोराइड और जल बनते है। यह कौन-सी अभिक्रिया है?
उदासीनीकरण
विघटन
संयोजन
उपर्युक्त में से एक से अधिक
उपर्युक्त में से कोई नहीं
0
सोडियम हाइड्रॉक्साइड और हाइड्रोक्लोरिक अम्ल की अभिक्रिया से सोडियम क्लोराइड और जल बनता है। यह अभिक्रिया उदासीनीकरण अभिक्रिया है, जिसमें अम्ल और क्षार क्रिया करके एक लवण और जल का निर्माण करते हैं। NaOH + HCl → NaCl + H2O
सभी चुम्बकीय पदार्थ अपने चुम्बकीय गुण खो देते हैं, जब
जब पानी में डुबोए जाते हैं
जब तेल में डुबोए जाते हैं
लौह के टुकड़ों के निकट लाए जाते हैं
जब गर्म किए जाते हैं
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
3
सभी चुम्बकीय पदार्थ अपने चुम्बकीय गुण, गर्म किए जाने पर खो देते हैं चुम्बक को गर्म करने पर चुम्बक धीरे-धीरे अपनी चुम्बकीय शक्ति खोते चले जाते हैं और अंततः अपनी पूर्ण चुम्बकीय शक्ति खो देते हैं। पुनः ठण्डा करने पर भी वे अपनी चुम्बकीय शक्ति वापस नहीं पा सकते हैं।
50°C का मान फारेनहाइट स्केल में है?
104°F
122°F
100°F
75°F
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
1
37° सेण्टीग्रेड = 98.6° फारेनहाइट होता है। जबकि 50° सेण्टीग्रेड = 122° फारेनहाइट होता है- C-0/100 = F-32/180 50/100 = F-32/180 F-32 = 90 F = 90 + 32 = 122° F
40 डिग्री सेल्सियस का मान फारेनहाइट स्केल में है।
104 °F
100 °F
102 °F
75 °F
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
0
TC = 5/9(TF-32) 9/5 × 40 = TF-32 TF = 72 + 32 TF = 104°C
संघनन क्या है?
गैस का ठोस में परिवर्तन
ठोस का द्रव में परिवर्तन
वाष्प का द्रव में परिवर्तन
ऊष्मीय ऊर्जा का ठंडी ऊर्जा में परिवर्तन
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
2
वाष्प का द्रव में परिवर्तन संघनन कहलाता है। गैस के ठोस में परिवर्तित होने की परिघटना को निक्षेपण कहते हैं तथा ठोस के द्रव में परिवर्तित होने को मेल्टिंग कहते हैं।
सोनार तकनीक का प्रयोग होता है-
पानी के नीचे पहाड़ियों का पता लगाने में
हिम-शैल का पता लगाने में
समुद्र की गहराई का पता लगाने में
उपर्युक्त में से एक से अधिक
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
3
सोनार एक ऐसी तकनीक है जिसमें ध्वनि संचरण का उपयोग पानी की सतह पर या उसके नीचे की वस्तुओं का पता लगाने के लिए किया जाता है। सोनार प्रतिध्वनि के सिद्धांत पर आधारित है। यह अल्ट्रासोनिक तरंगें उत्पन्न करता है, यह तरंगें समुद्र तल पर या समुद्र में कहीं भी स्थित वस्तु तक पहुँचती हैं और परिवर्तित होकर डिटेक्टर द्वारा महसूस की जाती है। इस प्रकार सोनार तकनीकी का उपयोग समुद्र की गहराई निर्धारित करने, पानी के नीचे की पहाड़ियों, पनडुब्बियों, घाटियों, हिमखण्डों आदि का पता लगाने हेतु किया जाता है।
चुंबकीय क्षेत्र है
अदिश राशि
सदिश राशि
आयाम-रहित राशि
उपर्युक्त में से एक से अधिक
उपर्युक्त में से कोई नहीं
1
चुम्बकीय क्षेत्र एक सदिश राशि है। वैसी भौतिक राशियाँ जिनमें परिमाण के साथ-साथ दिशा दोनो निर्दिष्ट होते है और जो योग के निश्चित नियमों के अनुसार जोड़ी जाती है उन्हें सदिश राशि कहते हैं; जैसे - विस्थापन, त्वरण आदि। चुम्बकीय क्षेत्र विद्युत धाराओं और चुंबकीय सामग्री का चुंबकीय प्रभाव है। चुम्बकीय क्षेत्र की इकाई टेस्ला है। एक टेस्ला एक वेबर प्रति वर्ग मीटर के बराबर होता है।
हवा में नमी मापने के लिए निम्नलिखित में से किस उपकरण का उपयोग किया जाता है?
एयरोमीटर
हाइड्रोमीटर
हाइग्रोमीटर
उपर्युक्त में से एक से अधिक
उपर्युक्त में से कोई नहीं
2
हवा में नमी (आर्द्रता) मापने के लिए हाइग्रोमीटर (आर्द्रतामापी) का उपयोग किया जाता है। हाइड्रोमीटर – किसी द्रव का आपेक्षिक घनत्व मापता है। एयरोमीटर - वायु या अन्य गैसों का वजन एवं घनत्व आदि मापने का उपकरण।
हरित क्रांति की सफलता निम्नलिखित की उपलब्धता पर निर्भर है-
बीजों की उच्च पैदावार किस्म
पर्याप्त सिंचाई सुविधाएं
रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशक
इनमें से सभी
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
3
अमेरिकी विद्वान डॉ. विलियम गॉड ने सर्वप्रथम हरित क्रांति शब्द का प्रयोग करते हुए अधिक उपज देने वाली किस्मों के प्रयोग का उल्लेख किया था। भारत में 1960 के दशक में कृषि में हरित क्रांति आई जिसके परिणामस्वरूप खाद्यान्न में आत्मनिर्भरता आई। भारत के संदर्भ में हरित क्रांति का तात्पर्य सातवें दशक के मध्य में कृषि उत्पादन में उस तीव्र वृद्धि से है जो ऊँची उपज वाले बीजों एवं रासायनिक खादों व नई तकनीक के प्रयोग के फलस्वरूप हुई। इसमें डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन का विशेष योगदान था।
बिहार राज्य की शिशु-मरणांक दर है-
झारखण्ड से अधिक
झारखण्ड के बराबर
झारखण्ड से कम
अखिल भारतीय स्तर पर
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
0
वर्ष 2007 में बिहार में राज्य की शिशु मृत्यु दर (प्रति हजार जीवित जन्म) 58 थी, झारखण्ड राज्य की 48 तथा सम्पूर्ण भारत की 55 थी। सितम्बर, 2022 में जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 में बिहार राज्य की शिशु मृत्यु दर 27 तथा सम्पूर्ण भारत की 28 है।
बिहार के इतिहास में पहली बार राज्य का आर्थिक-सर्वेक्षण प्रस्तुत किया गया-
नीतीश कुमार के द्वारा
लालू प्रसाद के द्वारा
सुशील मोदी के द्वारा
इनमें से किसी के द्वारा नहीं
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
2
बिहार के इतिहास में सर्वप्रथम वित्तीय वर्ष 2006-07 में राज्य का आर्थिक-सर्वेक्षण उप मुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री सुशील मोदी द्वारा प्रस्तुत किया गया था।
राष्ट्रीय नियोजन में "रोलिंग प्लान" की अवधारणा लागू की गयी थी-
इंदिरा गांधी के द्वारा
राष्ट्रीय फ्रंट सरकार के द्वारा
जनता सरकार के द्वारा
राजीव गाँधी के द्वारा
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
2
गुन्नार मिर्डल द्वारा प्रस्तुत रोलिंग प्लान अथवा चल योजना को भारत में प्रथम बार जनता सरकार द्वारा 1978 में लागू की गई थी। यह एक वर्षीय योजना, पंचवर्षीय योजना तथा ‘अनवरत योजना' सभी होती है।
गरीबी का अंतर दर्शाता है
विकसित देशों और विकासशील देशों के बीच बुनियादी सुविधाओं में अंतर
गरीबी रेखा और उस रेखा से नीचे रहने वाले सभी लोगों की वास्तविक आय स्तर के बीच का अंतर
विकसित देशों और विकासशील देशों के बीच अंतर
उपर्युक्त में से एक से अधिक
उपर्युक्त में से कोई नहीं
1
गरीबी का अंतर किसी देश में गरीबी की तीव्रता को दर्शाता है, जो गरीबी रेखा से कुल जनसंख्या की औसत कमी को दर्शाता है गरीबी अंतर विश्व बैंक द्वारा निर्मित एक संकेतक है, जो प्रति व्यक्ति आय और घरो में खपत देखकर गरीबी को मापता है।
नीति आयोग के अनुसार, वर्ष 2021-22 में, निम्न राज्यों में से किस एक में मल्टीडाइमेन्शनल पावर्टी इन्डेक्स (एमपीआई) सबसे निम्न था?
मध्य प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मेघालय
बिहार
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
3
नीति आयोग के अनुसार, वर्ष 2021-22 में, बिहार की स्थिति, मल्टीडाइमेंशनल पावर्टी इन्डेक्स में सबसे निम्न थी। केरल की स्थिति सबसे उच्च थी। स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर जैसे विभिन्न कारकों को ध्यान रखते हुए, व्यापक तरीके से गरीबी को मापने के लिए भारत सरकार की एक पहल है।
गरीबी रेखा के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य नहीं है?
NSSO द्वारा समय-समय पर इसका अनुमान लगाया जाता है।
भारत में स्वीकृत औसत कैलोरी आवश्यकता ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 2400 कैलोरी है।
इसका अनुमान आमतौर पर हर पाँच साल में लगाया जाता है
उपर्युक्त में से एक से अधिक
उपर्युक्त में से कोई नहीं
4
गरीबी रेखा का आकलन समय-समय पर राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (NSSO) द्वारा किया जाता है। इसका अनुमान आमतौर पर हर पाँच वर्ष में लगाया जाता है। भारत में स्वीकृत कैलोरी आवश्यकता ग्रामीण क्षेत्रों में 2400 कैलोरी प्रतिव्यक्ति प्रतिदिन है एवं नगरीय क्षेत्रों में 2100 कैलोरी प्रतिव्यक्ति प्रतिदिन है। इस प्रकार सभी विकल्प सही हैं, तो विकल्प (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं उत्तर होगा।
यदि किसी राज्य की विधान सभा का अध्यक्ष (स्पीकर) पद त्यागना चाहे तो उसे अपना त्यागपत्र देना चाहिए -
मुख्यमंत्री को
राज्यपाल को
उपाध्यक्ष को
भारत के राष्ट्रपति को
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
2
संविधान के अनुच्छेद-179 के अंतर्गत विधान सभा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों ही एक दूसरे को सम्बोधित पत्र द्वारा अपने पद से त्याग-पत्र दे सकते हैं।
विधान परिषद् के सदस्यों की न्यूनतम संख्या होती है-
20
40
30
96
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
1
विधान परिषद, राज्य विधान मण्डल का उच्च सदन होता है। विधान परिषद के कुल सदस्यों की संख्या उस राज्य की विधान सभा के कुल सदस्यों की संख्या के एक तिहाई से अधिक नहीं हो सकती, किन्तु किसी भी अवस्था में विधान परिषद के सदस्यों की कुल संख्या 40 से कम नहीं हो सकती - अनु0 [171(1), 171(2),]
उच्च न्यायायल में न्यायाधीशों की संख्या निर्धारित करने का अधिकार निम्नलिखित में से किसके पास है?
राष्ट्रपति
राज्य के मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री
संसद
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
0
उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या निर्धारित करने का अधिकार राष्ट्रपति के पास है। अनुच्छेद-217 के अनुसार उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश तथा संबंधित राज्य के राज्यपाल के परामर्श से की जायेगी। जबकि सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या संसद द्वारा निर्धारित की जाती है।
सरकार की संसदीय व्यवस्था के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा वक्तव्य सही है?
विधायिका, न्यायपालिका के प्रति जवाबदेह है।
विधायिका, कार्यपालिका के प्रति जवाबदेह है।
विधायिका एवं कार्यपालिका दोनों स्वतंत्र हैं।
राष्ट्रपति, न्यायपलिका के प्रति जवाबदेह है।
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
4
भारत में संसदीय शासन व्यवस्था को अपनाया गया है। संसदीय प्रणाली में विधायिका और कार्यपालिका का अलग-अलग होना सम्भव नहीं है। क्योंकि संसदीय शासन प्रणाली उत्तरदायित्व के सिद्धान्त के आधार पर काम करती है। सरकार का कोई भी अंग निरंकुश न हो जाय इसीलिए संविधान में रोकथाम (Check and Balance) की व्यवस्था की गयी है। इसी उद्देश्य से कार्यपालिका को व्यवस्थापिका के प्रति उत्तरदायी बनाया गया है। अर्थात विधायिका और कार्यपालिका एक दूसरे से स्वतन्त्र नहीं है। इसके अतिरिक्त विधायिका तथा कार्यपालिका के मनमानी पूर्ण कृत्यों के ऊपर नियंत्रण के लिए, न्यायपालिका को यह शक्ति दी गयी है कि वह इनके संविधान के विरूद्ध कार्यों को अविधिमान्य घोषित करके उन्हें अपनी सीमा में कार्य करने के लिए बाध्य करे। नोट- संविधान के अनु0 79 में संसद के गठन की बात की गयी है जिसके तीन अंग है। (1) राष्ट्रपति, (2) लोकसभा, (3) राज्यसभा
भारत के राष्ट्रपति की अध्यादेश जारी करने की शक्ति है
विधायी शक्ति
कार्यकारी शक्ति
अर्ध-न्यायिक शक्ति
न्यायिक शक्ति
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
0
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 123 के अनुसार (1) उस समय को छोड़कर जब संसद के दोनों सदन सत्र में है, यदि किसी समय राष्ट्रपति को यह समाधान हो जाता है कि ऐसी परिस्थितियाँ विद्यमान है, जिनके अन्तर्गत तुरन्त कार्यवाही करना उसके लिए आवश्यक हो गया है तो वह ऐसे अध्यादेश प्रख्यापित कर सकेगा जो उन परिस्थितियों में अपेक्षित प्रतीत हो (2) इस अनुच्छेद के अधीन प्रख्यापित आदेश का वही बल और प्रभाव होगा जो संसद के अधिनियम का होता है।
संसद को राज्य सूची में किसी मामले के सम्बन्ध में कानून बनाने की शक्ति है, बशर्ते यह है
सार्वजनिक हित में
राष्ट्रीय हित में
केन्द्रीय हित में
क्षेत्रीय हित में
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
1
संविधान के अनुच्छेद 249(1) के अनुसार जब राज्यसभा ने इस आशय का संकल्प दो तिहाई बहुमत से पारित किया हो कि राष्ट्रीय हित में ऐसा करना आवश्यक है तब संसद राज्यसूची के विषयों पर कानून बना सकेगी। ऐसा कानून अधिकतम एक वर्ष तक प्रभावी रह सकेगा।
उच्चतम न्यायालय की व्यवस्था अनुसार निजी भवनों के ऊपर राष्ट्रीय झंडे को फहराना...के तहत हर नागरिक का मौलिक अधिकार है।
संविधान का अनुच्छेद 14
संविधान का अनुच्छेद 19 (1) (a)
संविधान का अनुच्छेद 21
संविधान का अनुच्छेद 25
उपरोक्त में से कोई नहीं/उपरोक्त में से एक से अधिक
1
भारत संघ बनाम नवीन जिन्दल के मामले में उच्चतम न्यायालय ने यह अभिनिर्धारित किया है कि अपने मकान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का प्रत्येक नागरिक का अनुच्छेद 19(1)(a) के अधीन एक मूल अधिकार है। किन्तु यह अधिकार आत्यन्तिक (Absolute) नहीं है। इस पर अनुच्छेद 19(1)(a) के खण्ड (2) के अन्तर्गत युक्तियुक्त निर्बन्धन लगाए जा सकते हैं। इस मामले के प्रत्यर्थी नवीन जिंदल ने अपने कारखाने के परिसर में स्थित आफिस पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया था। इसे सरकार ने इसलिए रोक दिया था क्योंकि यह भारत के झंडा संहिता के अन्तर्गत वर्जित था। न्यायालय ने निर्णय दिया कि अपने मकान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना अनुच्छेद 19(1)(a) के अधीन एक मूल अधिकार है क्योंकि इसके माध्यम से वह राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाओं और वफादारी के भाव का प्रकटीकरण करता है।
निम्नलिखित में से कौन सा एक मानव अधिकार भारतीय संविधान के अंतर्गत मौलिक अधिकार भी है?
सूचना का अधिकार (Right to Information)
काम का अधिकार (Right to Work)
शिक्षा का अधिकार (Right to Education)
मकान का अधिकार (Right to Housing)
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
2
86वें संविधान संशोधन अधिनियम 2002 द्वारा शिक्षा के अधिकार को मौलिक अधिकार घोषित किया गया। संविधान में अनुच्छेद 21क अंतःस्थापित कर यह व्यवस्था की गई कि राज्य 6 से 14 वर्ष के आयु के समस्त बच्चों को, ऐसे ढंग से जैसा कि राज्य, विधि द्वारा अवधारित करें, निःशुल्क तथा अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध करायेगा। उपरोक्त प्रावधानों के परिपालन हेतु 'निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा विधेयक-2009' को संसद ने 4 अगस्त, 2009 को मंजूरी प्रदान करने के पश्चात 1 अप्रैल, 2010 से लागू किया।
भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद प्रेस की स्वतंत्रता से सम्बन्धित है?
अनुच्छेद 19
अनुच्छेद 20
अनुच्छेद 21
अनुच्छेद 22
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
0
भारतीय संविधान में प्रेस के लिए स्वतन्त्रता का उल्लेख अलग से नहीं किया गया है, बल्कि वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता में अनुच्छेद 19 (i) (a) के अंतर्गत प्रेस की स्वतन्त्रता भी समाहित है। अनुच्छेद 21 का सम्बन्ध, जीवन तथा व्यक्तिगत स्वतंत्रता के संरक्षण से तथा अनुच्छेद 22 का सम्बन्ध कुछ मामलों में गिरफ्तारी तथा निरोध के संरक्षण से है।
भारत के संविधान का कौन-सा अनुच्छेद देवनागरी लिपि में हिन्दी को संघ के सरकारी भाषा के रूप में मान्यता देता है?
341
342
343
346
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
2
संविधान के अनुच्छेद 343(1) के अनुसार भारतीय संघ की राजभाषा हिंदी एवं लिपि देवनागरी है तथा संघ के राजकीय प्रयोजनों के लिए प्रयुक्त अंकों का रूप भारतीय अंकों का अन्तर्राष्ट्रीय स्वरूप (1,2,3) होगा।
भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद संवैधानिक प्रावधानों की संघीय संसद/राज्य विधान पालिकाओं द्वारा बनाए गए नियमों/कानूनों पर प्राथमिकता प्रदान करता है?
13
32
245
326
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
2
अनुच्छेद 245-255 में संघ तथा राज्यों के बीच विधायी शक्तियों के वितरण का वर्णन है। अनुच्छेद 245 के अनुसार संसद द्वारा बनाये गये कानूनों के बारे में राज्य क्षेत्रीय प्रवर्तन के आधार पर आपत्ति नहीं की जा सकती।
भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में वर्णित है-
शहरी स्वशासन के बारे में
पंचायत व्यवस्था के बारे में
राजनीतिक दल-बदल के बारे में
भाषाओं के बारे में
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
3
विषय अनुसूची भाषाओं के बारे में 8वीं कुछ अधिनियमों और विनियमों का विधिमान्यकरण 9वीं राजनीतिक दल-बदल के बारे में 10वीं पंचायतों की शक्तियाँ, प्राधिकार और उत्तरदायित्व 11वीं नगरपालिकाओं, आदि की शक्तियाँ प्राधिकार और उत्तरदायित्व 12वीं
ग्लोबल वार्मिंग के लिए जिम्मेदार गैस है
CH4
O2
SO2
CO2
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
3
ग्लोबल वार्मिंग के लिए सर्वाधिक जिम्मेदार गैस CO₂ (कार्बन डाइऑक्साइड) है। जब वायुमण्डल में ग्रीन हाउस गैसों का सांद्रण बढ़ता है तो इन गैसों द्वारा अधिक उष्मा का अवशोषण किया जाता है जिससे पृथ्वी सामान्य की अपेक्षा अधिक गर्म हो जाती है। जिसे ग्लोबल वार्मिंग (भूमंडलीय तापन) कहते हैं।
निम्नलिखित राष्ट्रीय उद्यानों में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है?
बलपकरम : मेघालय
पन्ना : बिहार
गुइंडी : तमिलनाडु
मोल्लेम : गोवा
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
1
सही सुमेलित युग्म इस प्रकार है- बलपकरम : मेघालय पन्ना : मध्य प्रदेश गुइंडी : तमिलनाडु मोल्लेम : गोवा अतः विकल्प (b) सही सुमेलित नहीं है।
निम्नलिखित संघ राज्य क्षेत्रों में से किसमें सबसे कम क्षेत्र वनाच्छादित है?
चण्डीगढ़
पुदुचेरी
दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव
लक्षद्वीप
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
0
वन स्थिति रिपोर्ट-2021 के अनुसार, केन्द्रशासित प्रदेशों में सबसे कम वनाच्छादित क्षेत्र चण्डीगढ़ (22.88 वर्ग किमी.) है। लक्षद्वीप में वनाच्छादित क्षेत्र 27.10 वर्ग किमी है। पुदुचेरी में वनाच्छादित क्षेत्र 53.30 वर्ग किमी. है तथा दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव में वनाच्छादित क्षेत्र 227.75 वर्ग किमी. है।
उल्टे एवं सीधे दोनों प्रकार के पारिस्थितिक पिरामिड किसमें पाये जाते हैं?
संख्या की पिरामिड
जीवभार का पिरामिड
ऊर्जा का पिरामिड
उपर्युक्त में से एक से अधिक
/उपर्युक्त में से कोई नहीं
1
जीवभार का पिरामिड, प्रत्येक ट्रॉफिक स्तर पर ऊर्जा हस्तांतरण की दक्षता को दर्शाता है। यह सीधा या उल्टा हो सकता है। समुद्री परिस्थितिकी तंत्र में उल्टे जीवभार पिरामिड दिखते हैं वहीं घास स्थल पारिस्थितिकी तंत्र में जीवभार का पिरामिड सीधा होता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा समुद्री जैव विविधता के दृष्टिकोण से दुनिया का सबसे समृद्ध क्षेत्र है, जिसमें ज्वारनदमुख, समुद्र तट, निकट-तटीय पर्यावरण के जंगल, समुद्री घास, प्रवाह भित्तियाँ, नमक दलदल और मैंग्रोव के साथ इक्कीस द्वीप शामिल हैं?
मन्नार की खाड़ी बायोस्फीयर रिजर्व
नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व
सुंदरबन बायोस्फिीयर रिजर्व
नीलगिरी बायोस्फीयर रिजर्व
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
0
मन्नार की खाड़ी बायोस्फीयर रिजर्व, समुद्री जैव विविधता के दृष्टिकोण से दुनिया का सबसे समृद्ध क्षेत्र है। इस जीवमंडल का क्षेत्र श्रीलंका से आगे भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर 1,050,000 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला हुआ है। जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र में 21 द्वीपों के साथ, नदमुखों, समुद्री शैवाल युक्त समुदाय, समुद्री घटक, समुद्री घास, प्रवाल भित्तियाँ, खारे दलदल और मैंग्रोव वन शामिल है। खाडी के 3600 पौधों और जानवरों की प्रजातियों में विश्व स्तर पर लुप्तप्राय समुद्री गाय (डुगॉन्ग) और छह मैंगोव प्रजातियाँ प्रायद्वीपीय भारत में स्थानिक है।
सुर्खियाँ बटोरने वाली 'लिस्बन घोषणा' किस इकाई के संरक्षण से सम्बन्धित है?
वायु
पर्वत
महासागर
मीठे पानी के ग्लेशियर
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
2
सुर्खियाँ बटोरने वाली “लिस्बन घोषणा” महासागरों के संरक्षण से सम्बन्धित है। संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 2022 लिस्बन घोषणा "हमारा महासागर, हमारा भविष्य, हमारी जिम्मेदारी” को सर्वसम्मति से अपनाने के साथ सम्पन्न हुआ। 150 से अधिक देश समुद्री आपातकाल से निपटने के लिए विज्ञान आधारित और नवीन कार्यों को बढ़ाने पर सहमत हुए।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
2011 की जनगणना के अनुसार, सिक्किम की जनसंख्या 6 लाख है।
क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
भारत का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का 2.6 प्रतिशत है।
उपर्युक्त में से एक से अधिक
उपर्युक्त में से कोई नहीं
0
भारत का कुल क्षेत्रफल 3287263 वर्ग किमी. है, जो विश्व के कुल क्षेत्रफल का लगभग 2.4% है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह क्रमशः रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया के बाद सातवाँ सबसे बड़ा देश है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के सबसे बड़े राज्य क्रमशः राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश तथा उत्तर प्रदेश है। अतः क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का देश के राज्यों में चौथा स्थान है। ध्यातव्य है देश के राज्यों में जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का प्रथम स्थान है। जनगणना, 2011 के अनुसार सिक्किम की जनसंख्या 6.10 लाख है।
भारत में 2001-2011 में दशकीय महिला जनसंख्या वृद्धि दर थी
21.44%
18.12%
23.18%
17.64%
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
1
जनगणना 2011 के अनुसार भारत में 2001-2011 में दशकीय महिला जनसंख्या वृद्धि दर 18.12% थी और पुरुषों की दशकीय वृद्धि दर 17.19% जबकि भारत में 2001 से 11 के दौरान जनसंख्या दशकीय वृद्धि दर 17.64% थी।
कुल जनसंख्या एवं कुल क्षेत्रफल के अनुपात को क्या कहते हैं?
लिंगानुपात
साक्षरता दर
जनसंख्या घनत्व
उपर्युक्त में से एक से अधिक
उपर्युक्त में से कोई नहीं
2
कुल जनसंख्या एवं कुल क्षेत्रफल के अनुपात को जनसंख्या घनत्व कहते हैं। जनसंख्या घनत्व को प्रति वर्ग किमी. के आधार पर व्यक्त किया जाता है।
इंग्लैण्ड में स्थित पीनाईन नामक पर्वत श्रेणी के विस्तार की दिशा है
उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम
उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व
उत्तर से दक्षिण
पूर्व से पश्चिम
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
2
पेनाइन्स पर्वत श्रेणी का विस्तार उत्तर से दक्षिण की ओर है, यह उत्तर पश्चिम इंग्लैण्ड को यॉर्कशायर और उत्तर-पूर्वी इंग्लैण्ड से अलग करती है। पेनाइन्स पर्वत श्रेणी को इंग्लैण्ड की रीढ़ कहा जाता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा जंगल झाड़ी दावानल भूमध्य सागरीय जलवायु के प्रकार का नहीं है?
कैलिफोर्निया
तुर्की
विक्टोरिया
साइबेरिया
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
3
साइबेरिया, भूमध्य सागरीय जलवायु क्षेत्र में नहीं आता बल्कि यह ध्रुवीय जलवायु प्रदेश में है। भूमध्य सागरीय प्रदेश का विस्तार तुर्की, मिस्त्र, इजराइल, दक्षिणी अफ्रीकी क्षेत्र, चिली व कैलीफोर्निया तथा दक्षिणी ऑस्ट्रेलियाई भागों तक है।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक क्षेत्र भूमध्यसागरीय प्रकार की जलवायु का नहीं है?
मध्य कैलिफोर्निया
उत्तरी न्यूजीलैण्ड
मध्य चिली
अफ्रीका का दक्षिणी छोर
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
1
भूमध्य सागरीय जलवायु का विस्तार भूमध्य रेखा के दोनों ओर लगभग 30° से 40° अक्षांशों के बीच मध्य महाद्वीपों के पश्चिमी भाग में पाया जाता है। इस जलवायु के अन्तर्गत फ्रांस, दक्षिण इटली, यूनान, तुर्किये, सीरिया, पश्चिमी इजराइल, दक्षिणी कैलिफोर्निया, मध्य चिली एवं दक्षिणी-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया शामिल है। जबकि उत्तरी न्यूजीलैण्ड में शीतोष्ण प्रकार की जलवायु पायी जाती है।
निम्न में से किस क्षेत्र में भूमध्यसागरीय जलवायु प्रचलित नहीं है?
मध्य चिली
केप टाउन
एडिलेड
पम्पाज़
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
3
भूमध्यसागरीय जलवायु क्षेत्र में मध्य चिली, केपटाउन तथा एडिलेड आते हैं। जबकि पम्पास दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप का भाग है जो दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित समशीतोष्ण घास भूमि है। भूमध्य सागरीय जलवायु की विशेषता है कि इसमें ग्रीष्म ऋतु शुष्क होती है, आसमान साफ व तापमान अधिक होता है, परंतु शीत ऋतु में वर्षा होती है।
खगोल वैज्ञानिकों द्वारा खोजे गए अत्यधिक ऊर्जा वाले पार्टिकल अमैतरासू (Amaterasu) का नामकरण निम्न आधार पर किया गया
अमेरिकन चंद्रा देवी
इटालियन सूर्य देव
जापानी सूर्य देवी
उपर्युक्त में से एक से अधिक
उपर्युक्त में से कोई नहीं
2
खगोल वैज्ञानिकों द्वारा खोजे गये अत्यधिक ऊर्जा वाले पार्टिकल 'अमाटेरासू (Amaterasu)' का नामकरण 'जापानी सूर्य देवी' के आधार पर किया गया। ‘अमाटेरासू' जापानी भाषा (स्वर्ग को प्रकाशित करने वाली महान आकाशीय सूर्य देवी,) जिनसे जापानी शाही परिवार का वंश होने का दावा है, और यह शिंटो (जापान का मूल विश्वास/धर्म प्रणाली) धर्म के अनुसार महत्वपूर्ण देवी है।
चंद्रमा सदृश्य ग्रह कौन-सा है?
मंगल
बुध
पृथ्वी
उपर्युक्त में से एक से अधिक
उपर्युक्त में से कोई नहीं
1
ग्रहों में मात्र बुध तथा शुक्र की दिखने वाली कलाएँ होती हैं। इसी प्रकार की कलाएँ चंद्रमा में भी पायी जाती हैं। अतः दिए गए विकल्पों में चंद्रमा सदृश्य ग्रह बुध है।
पृथ्वी एवं सूर्य के बीच अधिकतम दूरी होती है
अपसौर में
उपसौर में
ग्रीष्म संक्रांति में
उपर्युक्त में से एक से अधिक
उपर्युक्त में से कोई नहीं
0
पृथ्वी जब सूर्य से अधिकतम दूरी पर होती है, तो उसे अपसौर कहते हैं। यह स्थिति प्रत्येक वर्ष 4 जुलाई को होती है। जब पृथ्वी सूर्य के अत्यधिक पास होती है तो उस स्थिति को उपसौर कहते हैं। यह स्थिति प्रत्येक वर्ष 3 जनवरी को आती है। अतः 3 जनवरी को पृथ्वी सूर्य के सबसे निकट होती है।
निम्नलिखित लौह अयस्कों में से बैलाडिला में किसका खनन होता है?
हेमेटाइट
सिडेराइट
लिमोनाइट
मैग्नेटाइट
उपरोक्त में से कोई नहीं/उपरोक्त में से एक से अधिक
0
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित बैलाडिला खान से उत्तम कोटि के हेमेटाइट लौह अयस्क का खनन होता है। बैलाडिला खान छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में अवस्थित है। यह भारत में सबसे बड़ी मशीनीकृत खान है। यहाँ से उत्पादित लौह अयस्क को विशाखापत्तनम बंदरगाह से जापान को निर्यात किया जाता है। बैलाडिला की खान से मुख्यतः हेमेटाइट का खनन होता है।
शीत ऋतु में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में वर्षा होने का कारण है
लौटते हुए दक्षिण-पश्चिम मानसून
दक्षिण-पश्चिम मानसून
पश्चिमी विक्षोभ
उपर्युक्त में से एक से अधिक
उपर्युक्त में से कोई नहीं
4
शीत ऋतु में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में वर्षा उत्तर-पूर्व मानसून के कारण होती है। तमिलनाडु पश्चिमी घाट के पर्वत वृष्टि छाया क्षेत्र में पड़ता है। अतः यहाँ दक्षिण-पश्चिम मानसून द्वारा बहुत ही कम वर्षा होती है। शीत ऋतु को मानसून प्रत्यावर्तन का काल कहा जाता है। इस ऋतु में बंगाल की खाड़ी तथा अरब सागर में उष्ण-कटिबंधीय चक्रवातों की उत्पत्ति होती है। इन चक्रवातों से पूर्वी तटीय क्षेत्रों में मुख्यतः ओडिशा एवं आंध्र प्रदेश तथा पश्चिमी तटीय क्षेत्र में वर्षा होती है। प्रत्यावर्ती मानसून से सबसे अधिक वर्षा तमिलनाडु में होती है।
हैदराबाद में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की सामान्य तिथि क्या है?
1 अक्टूबर
15 अक्टूबर
1 नवम्बर
उपर्युक्त में से एक से अधिक
उपर्युक्त में से कोई नहीं
1
दक्षिण-पश्चिम मानसून एक प्रकार की मौसमी हवाएँ है, जो हिन्द महासागर और अरब सागर की ओर से भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट की ओर बढ़ते हुए भारत, पाकिस्तान व बांग्लादेश में जून से सितम्बर के बीच बारिश कराती हैं। यह मानसून अक्टूबर व नवम्बर माह के बीच वापस लौटता है, जिसे मानसून का निवर्तन कहा जाता है। हैदराबाद में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की सामान्य तिथि 15 अक्टूबर है।
ट्रिवार्था के अनुसार भारत की जलवायु किस प्रकार की है?
सवाना प्रकार
उपोष्ण मानसूनी जलवायु
भूमध्यसागरीय प्रकार
उपर्युक्त में से एक से अधिक
उपर्युक्त में से कोई नहीं
1
ट्विार्था के अनुसार भारत की जलवायु उपोष्ण मानसूनी प्रकार की है। भूमध्य रेखा के दोनों ओर 30°-45° अक्षांशों के मध्य भूमध्यसागरीय जलवायु क्षेत्र विद्यमान है। इसका विस्तार महाद्वीपों के पश्चिमी क्षेत्रों में पाया जाता है। इस प्रकार की जलवायु में ग्रीष्म ऋतु में वर्षा होती है। यहाँ रसेदार प्रकृति के फलों का उत्पादन होता है।
किस रेखांश पर भारतीय मानक समय अपनाया जाता है?
78.5° पूर्व
82.5° पूर्व (East)
87.5° पूर्व
उपर्युक्त में से एक से अधिक
उपर्युक्त में से कोई नहीं
1
भारतीय मानक समय के रूप में 82.5° पूर्व देशांतर रेखांश को अपनाया गया है। यह 5 राज्यों उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा एवं आंध्रप्रदेश से होकर गुजरती है। ज्ञातव्य है कि भारतीय मानक समय ग्रीनविच समय से 5 ½ घंटे आगे है।
भारतीय उपमहाद्वीप पूर्व में मूलतः एक भाग था-
टेथिस का
गोण्डवाना लैण्ड का
पैंजिया का
उपर्युक्त में से एक से अधिक
उपर्युक्त में से कोई नहीं
1
पूर्व में भारतीय उपमहाद्वीप (प्रायद्वीपीय भारत) गोण्डवाना लैंड का भू-भाग था। भूगर्भीय रूप से, भारतीय उपमहाद्वीप उस भू-भाग से संबंधित है जो क्रेटेशियस के दौरान सुपर-कॉन्टिनेंट गोंडवाना लैंड से अलग होकर लगभग 55 मिलियन वर्ष पूर्व यूरेशिया से जुड़ा था।
ग्रीनविच माध्य समय (जी.एस.टी.) से भारतीय मानक समय (आई.एस.टी.) कितना आगे रहता है?
05 ½ घंटे
06 घंटे
05 घंटे
उपर्युक्त में से एक से अधिक
उपर्युक्त में से कोई नहीं
0
भारतीय मानक समय (IST) 82° 30' पूर्वी देशांतर से लिया जाता है। यह देशांतर रेखा प्रयागराज, मिर्जापुर आदि स्थानों से होकर गुजरती है। भारतीय मानक समय (I.S.T.) ग्रीनविच माध्य (G.M.T.) से 5 घण्टा 30 मिनट आगे है। भारत के वृहद देशांतरीय विस्तार के कारण गुजरात से अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय समय लगभग 2 घंटे का अंतर पाया जाता है।
1815 में प्रकाशित राजा राममोहन राय की पहली पुस्तक का नाम क्या था?
वेदांत ग्रंथ
तुहफत-उल-मुवाह्ह्वीदीन
भारतीय विलास
शाकुंतलम्
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
1
राजा राममोहन राय को भारतीय राष्ट्रवाद का जनक और 'आधुनिक भारत का पिता' कहा जाता है। 1809 में राममोहन की फारसी भाषा की पुस्तक 'तुहफात उल मुवाहीदीन' का प्रकाशन हुआ जो इनकी प्रथम पुस्तक थी।
दक्कन एजूकेशन सोसाइटी के संस्थापक कौन थे?
ज्योतिबा फुले
फिरोज शाह मेहता
एम.जी. रानाडे
बाल गंगाधर तिलक
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
3
दक्कन एजूकेशनल सोसायटी की स्थापना 24 अक्टूबर 1884 ई. में बालगंगाधर तिलक, विष्णुशास्त्री चिपणुलकर, गोपाल, गणेश आगरकर, महादेव बल्लाल नामजोशी एवं वामन शिवराम आप्टे द्वारा की गई थी। 13 अगस्त, 1885 को यह सोसायटी, सोसायटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट XXI के अंतर्गत पंजीकृत कराई गई थी, इसका मुख्यालय पुणे में है। इन्होंने इस संस्था की स्थापना शिक्षा का प्रसार करने के लिए किया था।
अबुल कलाम आजाद के द्वारा किस पत्रिका को संपादित किया गया था?
जमींदार
कॉमरेड
अल-हिलाल
उपर्युक्त में से एक से अधिक
उपर्युक्त में से कोई नहीं
2
पत्रिका सम्पादक • अल-हिलाल अबुल कलाम • कॉमरेड मोहम्मद अली जौहर • जमींदार मौलाना जफर अली खान • बंगाल गजट गंगाधार भट्टाचार्य
इनमें से कौन 'वन्दे मातरम्' समाचार-पत्र के संपादक थे?
बंकिम चन्द्र चटर्जी
अरविन्द घोष
विपिन चन्द्र पाल
उपर्युक्त में से एक से अधिक
उपर्युक्त में से कोई नहीं
1
वन्दे मातरम् समाचार पत्र का संपादन श्री अरविन्द घोष ने किया था। 6 अगस्त, 1906 को इस समाचार पत्र का प्रकाशन प्रारंभ हुआ था। यह अंग्रेजी भाषा में एक साप्ताहिक समाचार पत्र था। इस समाचार पत्र की स्थापना 1905 ई. में विपिन चन्द्र पाल ने की थे। इसे 'द न्यूज पेपर एक्ट, 1908 के तहत बंद कर दिया गया था।
किस वर्ष लॉर्ड लिटन ने भाषाई आधार पर प्रेस की स्वतंत्रता को प्रतिबन्धित कर दिया?
1878 ई.
1872 ई.
1877 ई.
उपर्युक्त में से एक से अधिक
उपर्युक्त में से कोई नहीं
0
1878 ई. में लार्ड लिटन ने भाषाई आधार पर प्रेस की स्वतंत्रता को प्रतिबंधित कर दिया था। 1857 ई. के विद्रोह के बाद प्रेस की स्वतंत्रता के प्रति रवैया बदल गया। क्रुद्ध अंग्रेजों ने 'देशी प्रेस' का मुह मुँह बंद करने के लिए आइरिश प्रेस कानून के तर्ज पर 1878 ई. में वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट लागू कर दिया। इससे सरकार को देशी भाषाई प्रेस में छपी रपट तथा सम्पादक को प्रतिबंन्धित करने का व्यापक हक मिल गया।
1857 ई. के विद्रोह के एक नेता कुँवर सिंह किस स्थान से संबंधित थे?
ग्वालियर
जगदीशपुर
झाँसी
मेरठ
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
1
1857 ई. के विद्रोह के प्रसिद्ध नेता कुँवर सिंह बिहार के तत्कालीन शाहाबाद जिले (वर्तमान भोजपुर जिले) के जगदीशपुर से संबंधित थे। कुँवर सिंह के नेतृत्व में विद्रोहियों ने कई बार ब्रिटिश सेना को पराजित किया। उल्लेखनीय है कि 1857 के महान विद्रोह का आरंभ मेरठ के सैनिकों द्वारा किया गया। झांसी में विद्रोह का नेतृत्व झांसी की रानी लक्ष्मी बाई ने किया था।
1857 के विद्रोह के समय दिल्ली का प्रभारी अंग्रेज अधिकारी कौन था?
जेनरल हेविट
लेफ्टिनेन्ट हडसन
लेफ्टिनेन्ट विलोगबाई
जॉन निकोलसन
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
4
1857 के क्रांति की औपचारिक शुरूआत 10 मई 1857 को मेरठ से हुई। क्रांतिकारियों ने 12 मई को दिल्ली पर अधिकार कर लिया और बहादुरशाह जफर को सम्राट घोषित किया। उस समय दिल्ली के प्रभारी ब्रिटिश अधिकारी लेफ्टिनेंट हडसन और जॉन निकोलसन थे। अतः विकल्प (e) सही है। 1857 की क्रांति के समय विद्रोह का केन्द्र एवं ब्रिटिश अधिकारी :- लखनऊ कैंपबेल, हेनरी लारेंस कानपुर – कैंपबेल इलाहाबाद कर्नल नील झाँसी – ह्यूरोज बरेली - कैंपबेल दिल्ली – निकोलसन और हडसन। दिल्ली में राजनीतिक एजेंट- साइमन फ्रेजर
इनमें से किसने 1857 में विद्रोहियों को धोखा दिया था?
गणपत पांडे
ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव
जमादार माधो सिंह
विश्वनाथ दूबे
उपर्युक्त में से कोई नही/उपर्युक्त में से एक से अधिक
3
10 मई, 1857 ई. को मेरठ में प्रज्वलित हुई क्रांति की आग झारखण्ड (तब बिहार में अन्तर्गत) तक पहुँच गई थी। विश्वनाथ दूबे ने विद्रोहियों को धोखा देकर उनको गिरफ्तार करवा दिया, ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को पकड़वाने में विश्वनाथ दूबे की प्रमुख भूमिका थी। विश्वनाथ शाहदेव के सेनापति पाण्डेय गनपतराय को जमींदार महेश नारायण शाही ने धोखा देकर अंग्रेजों से गिरफ्तार करवा दिया था। ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को अंग्रेजों ने 16 अप्रैल, 1858 को तथा उनके सेनापति पाण्डेय गनपतराय को 21 अप्रैल, 1858 को फाँसी दे दी गई।
शेरशाह की भू-लगान व्यवस्था की निम्नलिखित में से किससे तुलना की जा सकती है?
जमीन्दारी व्यवस्था
महलवारी व्यवस्था
रैय्यतवाड़ी व्यवस्था
इक्तेदारी व्यवस्था
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
2
शेरशाह ने भूमि की माप करवाकर लगान को निश्चित किया तथा लगान सीधे कृषकों के साथ निश्चित किया जाता था। इसलिए यह व्यवस्था रैय्यतवाड़ी व्यवस्था के समान थी।
फतेहपुर सीकरी स्थित प्रसिद्ध बुलंद दरवाजा जामी मस्जिद का कौन-सा प्रवेश द्वार है?
पश्चिमी
पूर्वी
दक्षिणी
उत्तरी
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
2
अकबर ने गुजरात विजय की स्मृति में जामा मस्जिद के दक्षिणी द्वार पर 134 फीट ऊँचा एक बुलंद दरवाजा बनवाया। इसमें लाल बलुआ पत्थर का प्रयोग हुआ था, यह ईरानी 'अर्द्ध गुम्बदीय शैली' में बना है। बुलंद दरवाजा की दक्षिण दिशा 'अकबर के दक्षिण विजय और गुजरात विजय का प्रतीक माना जाता है। इसके निर्माण में लाल व काले बलुआ पत्थर का प्रयोग हुआ है।
भारत के किस नगर को मध्यकाल में 'शिराज-ए-मशरिक' (पूरब का शिराज) कहा जाता था?
आगरा
दिल्ली
लखनऊ
जौनपुर
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
3
पूर्व के शिराज के नाम से प्रसिद्ध शहर जौनपुर की स्थापना फिरोजशाह तुगलक ने अपने भाई जौना खाँ (मु. बिन तुगलक) की याद में की थी। यह उ.प्र. राज्य में स्थित है।
दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान को 'लाख बख्श' कहा जाता था?
कुतुबुद्दीन ऐबक
बलबन
रजिया
अलाउद्दीन खलजी
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
0
भारत में गुलाम वंश के संस्थापक कुतुबुद्दीन ऐबक को बड़े पैमाने पर लाखों का दान देने के कारण लाख बख्श कहा जाता है। ऐबक दिल्ली सल्तनत का पहला शासक माना जाता है। वह गुलाम वंश का प्रथम शासक था जिसने लाहौर को राजधानी बना कर शासन किया। भारत में मुहम्मद गोरी ने कुतुबुद्दीन ऐबक को प्रथम इक्ता प्रदान किया था।
इनमें से किस दिल्ली सल्तनत के शासक ने कुतुबमीनार के पास 'हौज-ए-शम्सी' का निर्माण करवाया था?
कुतुबुद्दीन ऐबक
इल्तुतमिश
बलबन
फिरोज शाह तुगलक
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
1
कुतुबमीनार के पास 'हौज-ए-शम्सी' का निर्माण इल्तुतमिश ने करवाया था। 'हौज-ए शम्सी' एक तालाब है, जिसे दिल्ली के सुल्तान इल्तुतमिश द्वारा बनवाया गया था। इल्तुतमिश के शम्सी परिवार के होने के कारण ही इस तालाब को हौज-ए-शम्सी नाम मिला था। दिल्ली की गद्दी पर बैठने वाला पहला तुर्क इल्तुतमिश ही था। इल्तुतमिश गुलाम वंश का शासक था। इल्तुतमिश ने इक्तेदारी प्रथा को प्रारम्भ किया था। इसने कुतुबमीनार के निर्माण को पूर्ण करवाया तथा दिल्ली में पहला मदरसा 'मदरसा-ए-मुइज्जी' की स्थापना की। इसके साम्राज्य को दारुल-इस्लाम का एक भाग माना जाता था। इल्तुतमिश ने बिहार में अपना प्रथम सूबेदार मलिक जानी को नियुक्त किया था।
विग्रहराज IV ने अजमेर की 'अढ़ाई दिन का झोंपड़ा' नामक मस्जिद के पहले किसका निर्माण किया था?
कॉलेज
मंदिर
गरीबखाना
धर्मशाला
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
0
अर्णोराज का पुत्र विग्रहराज IV अथवा वीसलदेव चौहान वंश का सबसे प्रतापी राजा था। इसने ही अजमेर में एक संस्कृत कॉलेज की स्थापना की थी। जिसे कुतुब-उद्-दीन ऐबक द्वारा एक मस्जिद में परिवर्तित करा दिया गया। माना जाता हैं कि इस मस्जिद का निर्माण अढ़ाई दिन में किया गया और इस कारण इसका नाम 'अढ़ाई दिन का झोपड़ा' मस्जिद पड़ गया।
ऐहोल में 'दुर्गा मंदिर' का निर्माण हुआ था-
चोल काल में
चालुक्य काल में
पल्लव काल में
सातवाहन काल में
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
1
चालुक्यों की मूल शाखा का उदय स्थल वातापी (आधुनिक बादामी) बीजापुर जिले के कर्नाटक में था। बादामी के चालुक्य वंश का संस्थापक पुलकेशिन प्रथम था। ऐहोल से रविकीर्ति द्वारा रचित जो अभिलेख मिला है उसमें कवि ने कालिदास और भारवि से अपनी तुलना की है। इस मंदिर में चालुक्य काल और द्रविड़ शैली के तत्वों की वास्तुकला दिखाई देती है। एहोल के प्राचीन रॉक कट मंदिरों में सबसे खास यहाँ स्थित दुर्गा मंदिर माना जाता है। रहोल को हिन्दू रॉक वास्तुकला का उद्गम स्थल कहा जाता है। माता दुर्गा को समर्पित इस मंदिर का निर्माण चालुक्य काल में द्रविड़ शैली में किया गया था।
सिंधु घाटी के लोग थे :
शाकाहारी
मांसाहारी
शाकाहारी और मांसाहारी दोनों
गाय का मांस नहीं खाने वाले
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
2
सिंधु सभ्यता के निवासी शाकाहारी और मांसाहारी दोनों थे। इनके भोज्य पदार्थ में गेहूँ, जौ, मटर, तिल सरसों, सुअर, बकरी का मांस आदि प्रमुख रूप से खाए जाते थे।
चन्हूदड़ों, हड़प्पा-संस्कृति से संबंधित एक स्थल है, जो स्थित है-
सिंध में
पंजाब में
गुजरात में
बहावलपुर में
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
0
चन्हूदड़ों वर्तमान में पाकिस्तान के सिन्ध प्रांत में स्थित है। यह सिन्धु नदी के बाएं तट पर स्थित है। इसका उत्खनन 1934 ई. में एन.जी. मजूमदार ने की। यहाँ से प्रमुख रूप से मनके बनाने का कारखाना, कांस्य गाड़ी, वक्राकार ईंट, लिपिस्टिक, बिल्ली का पीछा करते हुए कुत्ते का साक्ष्य प्राप्त हुआ है। चन्हूदड़ों एकमात्र ऐसा स्थल है जहाँ पर मिट्टी की पकी हुई पाइपनुमा नालियों का प्रयोग किया गया है।
पुरुषार्थ कितने हैं?
दो
चार
छः
सोलह
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
1
हिन्दू धर्म में चार पुरुषार्थों अर्थात पुरुषार्थ चतुष्टयं की मान्यता प्राप्त है। ये चार पुरुषार्थ हैं- धर्म, अर्थ, काम तथा मोक्ष। हिन्दू धर्म में मनुष्य के जीवन को आध्यात्मिक भौतिक और नैतिक रूप से उन्नति करने हेतु पुरुषार्थ की आवश्यकता पर बल दिया गया है।
प्रथम मानव जीवाश्म भारत की किस नदी घाटी से प्राप्त हुआ था?
गंगा घाटी
यमुना घाटी
नर्मदा घाटी
ताप्ती घाटी
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
2
भारत का प्रथम मानव जीवाश्म नर्मदा नदी घाटी से प्राप्त हुआ है। 1982 में अरूण सोनकिया ने होशंगाबाद जिले के नर्मदा घाटी के हथनोरा स्थल से मानव कपाल तथा हाथियों का जीवाश्म प्राप्त किया। हथनोरा से प्राप्त जीवाश्म भारत में प्राप्त प्रथम मानव जीवाश्म है।
भारत में पशुपालन एवं कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।
अंजिरा से
दम्ब सदात से
किली गुल मोहम्मद से
मेहरगढ़ से
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
3
भारत में पशुपालन एवं कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य मेहरगढ़ से प्राप्त हुए हैं। वर्तमान में मेहरगढ़ बलूचिस्तान में बेलन नदी के किनारे स्थित है। यह एक नवपाषाणिक स्थल है। यहाँ से 7000 ई.पू. पशुपालन व खेती के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। इस स्थल पर गेहूँ, जौ तथा खजूर की खेती होती थी तथा भेड़, बकरियाँ तथा मवेशी पाले जाते थे। कालांतर में यहाँ हड़प्पा के शहरीकरण के पूर्ववर्ती काल में, मेहरगढ़ के निवासियों ने एक उपनगर बसाया था।
निम्न कथनों में से कौन-से कथन सही है? I. हड़प्पा का उत्खनन 1921 में किया गया था। II. वर्तमान में, हड़प्पा पाकिस्तान में है। III. हड़प्पा व्यास नदी के किनारे था। IV. हड़प्पा के उत्खननकर्ता आर0डी0 बनर्जी थे। V. छत्र वाला ताम्र-रथ हड़प्पा से मिला है।
केवल I और II
केवल I, II और V
केवल II और IV
केवल I, III और IV
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
0
सन् 1921 ई0 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक सर जॉन मार्शल के निर्देशन में राय बहादुर दयाराम साहनी ने सर्वप्रथम हड़प्पा स्थल का उत्खनन कराया। यह स्थल पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में स्थित माण्टगोमरी जिले में रावी नदी के बायें तट पर अवस्थित है। जबकि राखल दास बनर्जी ने मोहजोदड़ो स्थल के उत्खनन का कार्य सन् 1922 ई. में कराया। महाराष्ट्र के दैमाबाद में हड़प्पा काल के छत्र वाला ताम्र-रथ मिला है।
\u0935\u093E\u0939! \u0906\u092A\u0928\u0947 \u0915\u092E\u093E\u0932 \u0915\u0930 \u0926\u093F\u092F\u093E!
\u092C\u0939\u0941\u0924 \u092C\u0922\u093C\u093F\u092F\u093E! \u0925\u094B\u0921\u093C\u093E \u0914\u0930 \u092E\u0947\u0939\u0928\u0924 \u0906\u092A\u0915\u094B \u0938\u0930\u094D\u0935\u0936\u094D\u0920 \u092C\u0928\u093E \u0938\u0915\u0924\u093E \u0939\u0948!
\u092C\u0939\u0941\u0924 \u0916\u093C\u0930\u093E\u092C \u092A\u0930\u092B\u0949\u0930\u092E\u0947\u0902\u0938! \u0925\u094B\u0921\u093C\u093E \u0914\u0930 \u091F\u094D\u0930\u093E\u0908 \u0915\u0930\u094B!
\u0915\u094B\u0908 \u092C\u093E\u0924 \u0928\u0939\u0940\u0902! \u0926\u094B\u092C\u093E\u0930\u093E \u0915\u094B\u0936\u093F\u0936 \u0915\u0930\u094B \uD83D\uDE0A
\u0938\u093E\u092E\u093E\u0928\u094D\u092F \u091C\u094D\u091E\u093E\u0928 \u0914\u0930 \u0917\u0923\u093F\u0924 \u0915\u094D\u0935\u093F\u091C\u093C
\u092A\u093F\u091B\u0932\u093E
\u0905\u0917\u0932\u093E
\u0938\u092E\u093E\u092A\u094D\u0924
\u092A\u094D\u0930\u0936\u094D\u0928
\u0938\u0939\u0940 \u0909\u0924\u094D\u0924\u0930
\u0917\u0932\u0924 \u0909\u0924\u094D\u0924\u0930
\u0938\u092E\u092F \u0932\u0917\u093E
\u0909\u0924\u094D\u0924\u0930 \u0938\u092E\u0940\u0915\u094D\u0937\u093E \u0926\u0947\u0916\u0947\u0902
\u0938\u092E\u0940\u0915\u094D\u0937\u093E \u091B\u093F\u092A\u093E\u090F\u0902
\u0909\u0924\u094D\u0924\u0930 \u0938\u092E\u0940\u0915\u094D\u0937\u093E \u0938\u0942\u091A\u0940
\u092A\u094D\u0930\u092E\u093E\u0923 \u092A\u0924\u094D\u0930 \u0926\u0947\u0916\u0947\u0902
\u092A\u0941\u0928\u0903 \u0936\u0941\u0930\u0942 \u0915\u0930\u0947\u0902
\u0915\u094D\u0935\u093F\u091C\u093C \u092A\u0942\u0930\u094D\u0923!
\u092A\u094D\u0930\u092E\u093E\u0923 \u092A\u0924\u094D\u0930
\u0938\u092B\u0932\u0924\u093E\u092A\u0942\u0930\u094D\u0935\u0915 \u092A\u0942\u0930\u094D\u0923 \u0915\u0930\u0928\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u093F\u090F
\u0938\u0924\u094D\u092F\u093E\u092A\u093F\u0924 \u092A\u094D\u0930\u092E\u093E\u0923 \u092A\u0924\u094D\u0930
\u0938\u094D\u0915\u094B\u0930
\u0915\u0941\u0932 \u092A\u094D\u0930\u0936\u094D\u0928
\u0938\u0939\u0940 \u0909\u0924\u094D\u0924\u0930
\u0932\u093F\u092F\u093E \u0917\u092F\u093E \u0938\u092E\u092F
\u092A\u0930\u093F\u0923\u093E\u092E \u092A\u0930 \u0935\u093E\u092A\u0938 \u091C\u093E\u090F\u0902
\u0938\u0939\u0940!
\u0917\u0932\u0924!
\u0906\u092A\u0915\u093E \u0909\u0924\u094D\u0924\u0930:
\u0909\u0924\u094D\u0924\u0930 \u0928\u0939\u0940\u0902 \u0926\u093F\u092F\u093E \u0917\u092F\u093E
\u0938\u0939\u0940 \u0909\u0924\u094D\u0924\u0930:
\u0938\u094D\u092A\u0937\u094D\u091F\u0940\u0915\u0930\u0923:
\u0906\u092A\u0915\u093E \u0909\u0924\u094D\u0924\u0930 \u0917\u0932\u0924 \u0925\u093E\u0964 \u0938\u0939\u0940 \u0909\u0924\u094D\u0924\u0930:
\u092A\u094D\u0930\u0936\u094D\u0928
/
\u0905\u0938\u092B\u0932 (FAIL)
\u0909\u0924\u094D\u0924\u0940\u0930\u094D\u0923 (PASS)
\u0936\u094D\u0930\u0947\u0937\u094D\u0920 (TOP)
\u0938\u0930\u094D\u0935\u0936\u094D\u0930\u0947\u0937\u094D\u0920 (TOPPER)
✓ \u0938\u0924\u094D\u092F\u093E\u092A\u093F\u0924
\u0917\u094D\u0930\u0947\u0921\u093F\u0902\u0917 \u092E\u093E\u0928\u0926\u0902\u0921
\u0938\u0930\u094D\u0935\u0936\u094D\u0930\u0947\u0937\u094D\u0920 (TOPPER)
\u0936\u094D\u0930\u0947\u0937\u094D\u0920 (TOP)
\u0938\u092B\u0932 (PASS)
\u0905\u0938\u092B\u0932 (FAIL)